अमरीका, इस्राईल के हर अपराध में भागीदार, बश्शार जाफरी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i92840-अमरीका_इस्राईल_के_हर_अपराध_में_भागीदार_बश्शार_जाफरी
सीरिया के उप विदेशमंत्री ने सीरिया के अवैध अधिकृत गोलान इलाक़े के बारे में अमरीकी सरकार की कार्यवाहियों की आलोचना करते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ से मांग की है कि वह इस बारे में अपने प्रस्तावों को लागू करे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०३, २०२० ०६:३३ Asia/Kolkata
  • अमरीका, इस्राईल के हर अपराध में भागीदार, बश्शार जाफरी

सीरिया के उप विदेशमंत्री ने सीरिया के अवैध अधिकृत गोलान इलाक़े के बारे में अमरीकी सरकार की कार्यवाहियों की आलोचना करते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ से मांग की है कि वह इस बारे में अपने प्रस्तावों को लागू करे।

बश्शार जाफरी ने बुधवार को कहा कि सीरिया संयुक्त राष्ट्र  संघ से यह मांग करता है कि  वह सीरिया के इलाक़ों पर ज़ायोनियों के गैर कानूनी क़ब्ज़े को खत्म करने के अपने प्रस्तावों को लागू करने के लिए तत्काल और आवश्यक क़दम उठाए। 

बश्शार जाफरी ने इस बात पर बल दिया कि सीरिया, अपने इलाक़ों को वापस लेने के लिए हर उस साधन को इस्तेमाल करने में संकोच नहीं करेगा जो संयुकत राष्ट्र संघ के अनुसार क़ानूनी है । 

उन्होंने कहा कि अमरीका जैसे कुछ देश, संयुक्त राष्ट्र संघ में अपना प्रभाव इस्तेमाल करके, इस्राईल के अपराधों में भागीदार बन रहे हैं। 

याद रहे इस्राईल ने सन 1967 में गोलान हाइट्स में सीरिया के लगभग 1200 वर्गकिलोमीटर के इलाक़े पर क़ब्ज़ा कर लिया है और फिर उसका विलय भी कर लिया। विश्व समुदाय ने इस विलय को औपचारिकता नहीं दी है और सुरक्षा परिषद ने भी इस इलाक़े को अवैध अधिकृत घोषित किया है। Q.A. 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए