अमरीका का यमन को धमकियों के साथ गुप्त मैसेज,...
यमन की उच्च राजनैतिक परिषद के वरिष्ठ सदस्य ने देश में शांति के संबंध में अमरीका की ओर से सनआ के लिए इनडायरेक्ट संदेश मिलने की सूचना दी है।
मोहम्मद अली अलहूसी ने बताया कि अमरीका ने संदेश में कहा है कि अगर यमन शांति के लिए तय्यार नहीं होगा तो शांति क़ायम नहीं होगी, चाहे सऊदी अरब शांति के लिए राज़ी हो जाए।
उन्होंने इस ट्वीट में, “अमरीकी नाकाबंदी यमनी राष्ट्र की क़ातिल है” का हैशटैग इस्तेमाल करते हुए लिखा कि अमरीका ने अपने संदेश में यमनी रियाल की वैल्यू ख़त्म करने की धमकी दी और माना कि यमन में शांति उनके हाथ में है न कि सऊदी अरब के हाथ में।
यह ऐसी हालत में है कि यमन में शांति वार्ता हर बार अमरीकी हस्तक्षेप की वजह से नाकाम हुयी है।
यमन की उच्च राजनैतिक परिषद संयुक्त राष्ट्र संघ और विश्व समुदाय से अपील कर चुकी है वे उन लोगों का पर्दाफ़ाश करें जो रुकावटें पैदा कर रहे हैं। (MAQ/N)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!