हिज़्बुल्लाह का समर्थन करते रहेंगेः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i9310-हिज़्बुल्लाह_का_समर्थन_करते_रहेंगेः_रूस
लेबनान में रूस के राजदूत ने कहा है कि हिज़्बुल्लाह के बारे में मॉस्को का दृष्टिकोण नहीं बदला है। उन्होंने कहा कि रूस, हिज़्बुल्लाह का समर्थन करता रहेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २६, २०१६ १४:४२ Asia/Kolkata
  • हिज़्बुल्लाह का समर्थन करते रहेंगेः रूस

लेबनान में रूस के राजदूत ने कहा है कि हिज़्बुल्लाह के बारे में मॉस्को का दृष्टिकोण नहीं बदला है। उन्होंने कहा कि रूस, हिज़्बुल्लाह का समर्थन करता रहेगा।

एलेक्सांद्र ज़ासिप्कीन ने क्षेत्र में आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में हिज़्बुल्लाह के सार्थक योगदान की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि मॉस्को, हिज़्बुल्लाह को आतंकवादी संगठन की श्रेणी में रखने के कुछ तत्वों की कोशिश के ख़िलाफ़ है।

उन्होंने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के ख़िलाफ़ कार्यवाही को आतंकवादी गुटों के ख़िलाफ़ लड़ाई में रूस की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय समीकरणों में सीरिया को रूस की ओर से समर्थन के मद्देनज़र, सीरियाई सेना के घटक हिज़्बुल्लाह के बारे में मॉस्को का दृष्टिकोण स्पष्ट है और इसमें कोई बदलाव नहीं आया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी रूसी सरकार ने अपने संदेश में, लेबनान में राष्ट्रति पद के लिए हिज़्बुल्लाह के उम्मीदवार का समर्थन किया था।

ज्ञात रहे मार्च 2016 में अरब संघ ने रियाज़ और बहरैन के इशारे पर लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन को आतंकवादी गुट घोषित किया था। (MAQ/N)