सऊदी की आर्थिक हालात खराब, अगले साल भी बजट में घाटा
सऊदी अरब ने सन 2021 के लिए अपने बजट को 141 अरब रियाल अर्थात 38 अरब डॅालर के घाटे के साथ तैयार किया है।
सऊदी किंग सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ ने मंत्रिपरिषद की बैठक में वीडियो कान्फ्रेंसिंग द्वारा भाग लिया और सन 2021 के बजट पर चर्चा की और उसे पारित किया।
नये बजट में खर्चा 990 अरब रियाल का है जबकि आमदनी 849 अरब रियाल की है इस तरह से बजट में घाटा, 141 अरब रियाल का है।
सऊदी क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान ने भी कहा है कि नये बजट में आमदनी का अनुमान 849 अरब रियाल है जो सन 2020 की तुलना में 10.3 प्रतिशत अधिक है।
बिन सलमान ने इसी तरह कहा कि रियाज़ सन 2021 में बजट के 141 अरब रियाल के घाटे को सकल घरेलु उत्पाद से कम करेगा ।
सऊदी अरब ने सन 2015 में यमन के खिलाफ युद्ध आरंभ किया जिससे उसे अरबों डालर का घाटा हुआ है ।
इतनी आर्थिक समस्याओं के बावजूद सऊदी अरब इस्राईल के साथ संबंध बनाने के लिए कुछ अरब देशो की आर्थिक मदद कर रहा है। Q.A.
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए