इस्राईल, हैफ़ा की तेल रिफ़ाइनरी में लगी भीषण आग+ वीडियो
इस्राईली मीडिया ने हैफ़ा बंदरगाह पर स्थित एक तेल रिफ़ाइनरी में भीषण आग लगने का वीडियो जारी किया है।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली मीडिया ने एक वीडियो जारी करके हैफ़ा बंदरगाह पर स्थित तेल रिफ़ाइनरी में आग लगने की सूचना दी है।
यूरोश्लम पोस्ट ने शुक्रवार की रात पर्यावरण संरक्षण संघ के हवाले से रिपोर्ट दी है कि हैफ़ा रिफ़ाइनरी में अचानक आग भड़क उठी। यह घटना शुक्रवार शाम की है।
बयान में दावा किया गया कि हैफ़ा बंदरगाह के एक भाग के कंप्रेसर ने काम करना बंद कर दिया जिसकी वजह से आग लग गयी। इस्राईली के दूसरे मीडिया ने भी इस ख़बर को कवरेज दी है। (AK)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!