ताज़ा आंकड़ो ने पेश की यमन युद्ध की भयानक तस्वीर
यमन की एक मानवाधिकार संस्था ने देश के ख़िलाफ़ सऊदी अरब के 2100 दिनों से जारी युद्ध के दौरान किए गए अपराधों के ताज़ा आंकड़े जारी किए हैं।
ऐनुल इंसानिया मानवाधिकार केन्द्र ने बुधवार को यमन युद्ध के आंकड़े जारी करके बताया कि पिछले 2100 दिनों के दौरान, सऊदी सैन्य गठबंधन ने 17,042 यमनी नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया।
सऊदी सैन्य गठबंधन के हमलों में मरने वालों में, 3,804 बच्चे और 389 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 26,355 से ज़्यादा बच्चे ज़ख़्मी हुए हैं।
युद्ध में 1099 स्कूल, 133 स्टेडियम और खेल के केन्द्र, 245 सांस्कृतिक धरोहर और 47 मीडिया सेंटर ध्वस्त हो गए या उन्हें नुक़सान पहुंचा है।
सऊदी सैन्य गठबंधन के हवाई हमलों में 5 लाख 69 हज़ार से ज़्यादा घर ध्वस्त हो गए।
वहीं मार्च 2015 से यमन के ख़िलाफ़ युद्ध और उसकी घेराबंदी के कारण, यमन संकट को संयुक्त राष्ट्र संघ ने मानव इतिहास का सबसे गंभीर संकट क़रार दिया है।
यमन के परिवहन मंत्रालय का कहना है कि बंदरगाहों और हवाई अड्डों के बंद होने की वजह से 80 हज़ार से ज़्यादा बच्चों और महिलाओं की जान जा चुकी है और लाखों लोगों भुखमरी का शिकार हैं। msm
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए