सीरिया, अमरीकी समर्थित छापामारों पर दाइश ने किया हमले का दावा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i93371-सीरिया_अमरीकी_समर्थित_छापामारों_पर_दाइश_ने_किया_हमले_का_दावा
आतंकवादी गुट दाइश ने कहा है कि उसने अमरीका समर्थित छापामारों पर हमला करके दस लोगों की हत्या कर दी या घायल कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २७, २०२० ०८:३६ Asia/Kolkata
  • सीरिया, अमरीकी समर्थित छापामारों पर दाइश ने किया हमले का दावा

आतंकवादी गुट दाइश ने कहा है कि उसने अमरीका समर्थित छापामारों पर हमला करके दस लोगों की हत्या कर दी या घायल कर दिया।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादी गुट दाइश ने एक बयान जारी करके कुर्द डेमोक्रेटिक फोर्सेज़ नामक छापामारों पर हमले की सूचना दी है।

यह हमला दैरिज़्ज़ूर प्रांत में कुर्द डेमोक्रेटिक फोर्सेज़ के ठिकाने पर किया गया।

आतंकवादी गुट दाइश ने दावा किया कि उसके लड़ाकों ने अमरीका समर्थित छापमारों को ले जा रही एक गाड़ी पर बम से हमला किया जिसमें दस लोग मारे गये या घायल हुए।

दाइश के इस दावे के आधार पर यह हमला दैरिज़्ज़ूर प्रांत के अलबसीरा शहर के निकट शहील क़स्बे में किया गया।

आतंकवादी गुट दाइश ने इस हमले का वीडियो भी जारी किया है। उत्तरी सीरिया में सक्रिय स्वतंत्र मीडिया ने हालिया दिनों में इन क्षेत्रों में दाइश के बाक़ी बचे तत्वों की गतिविधियों के बढ़ने की सूचना दी थी। कोरोना वायरस के फैलने की वजह से पैदा होने वाली स्थिति से लाभ उठाकर दाइश के आतंकी हमले करते रहते हैं। (AK)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए