इराक़ के हालात बेहद जटिल, इराकी प्रधानमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i93830-इराक़_के_हालात_बेहद_जटिल_इराकी_प्रधानमंत्री
इराक़ी प्रधानमंत्री ने कहा है कि कोरोना महामारी और तेल की क़ीमत में कमी के कारण उनके देश की आर्थिक दशा बेहद खराब है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १७, २०२१ १२:४५ Asia/Kolkata
  • इराक़ के हालात बेहद जटिल, इराकी प्रधानमंत्री

इराक़ी प्रधानमंत्री ने कहा है कि कोरोना महामारी और तेल की क़ीमत में कमी के कारण उनके देश की आर्थिक दशा बेहद खराब है।

इराक़ी प्रधानमंत्री मुस्तफ़ा अलक़ाज़मी ने कहा कि इराक़ में खराब अर्थ व्यवस्था की मुख्य वजह, कुशासन  और सरकारी विभागों में योजना का न होना है। 

अलकाज़ेमी ने कहा कि इराक़ में आशा का नया चरण आरंभ होना चाहिए। 

इराक़ी सांसद बहुत पहले से सरकार को चेतावनी दे रहे हैं कि सन 2021 में इराक़ दिवालिया हो सकता है। 

सन 2020 में कोरोना महामारी और तेल की क़ीमत में कमी के बाद इराक़ी सरकार की आर्थिक दशा इतनी खराब हो गयी थी कि उसे साढ़े सत्तरह अरब डॅालर का क़र्ज़ा लेना पड़ा था। Q.A.

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए