फ़ेसबुक ने डिलीट की नेतनयाहू की पोस्ट
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i94232-फ़ेसबुक_ने_डिलीट_की_नेतनयाहू_की_पोस्ट
फ़ेसबुक ने इस्राईली प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनयाहू के पेज पर पोस्ट की जाने वाली पोस्ट डिलीट कर दी। फ़ेसबुक ने इस पोस्ट को प्राइवेसी नियमों का हनन क़रार दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २६, २०२१ १४:३४ Asia/Kolkata
  • फ़ेसबुक ने डिलीट की नेतनयाहू की पोस्ट

फ़ेसबुक ने इस्राईली प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनयाहू के पेज पर पोस्ट की जाने वाली पोस्ट डिलीट कर दी। फ़ेसबुक ने इस पोस्ट को प्राइवेसी नियमों का हनन क़रार दिया।

नेतनयाहू ने हाल ही में कुछ तसवीरें जारी की थीं और लिखा था कि अगर नागरिक किसी एसे व्यक्ति को जानते हैं जो कोविड-19 के वैक्सीन की तरफ़ से आशंकित है तो उसका नाम और टेलीफ़ोन नंबर भेज दें ताकि उसे फ़ोन करके टीकाकरण के लिए उसे तैयार किया जाए।

नेतनयाहू की इस पोस्ट के बाद फ़ेसबुक ने उनका चैटबाट सस्पेंड कर दिया। कंपनी का कहना है कि लोगों की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने वाली या सर्वजनिक करने की मांग करने वाली पोस्ट प्राइवेसी अधिकार का हनन है इसीलिए फ़ेसबुक ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया और चैटबाट को सस्पेंड कर दिया।

नेतनयाहू की लिकुड पार्टी का कहना है कि इस पोस्ट का मक़सद 60 साल से अधिक उम्र के इस्राईलियों को टीकाकरण के लिए तैयार करना था।

इस्राईल में व्यापक टीकाकारण के बावजूद हालिया दिनों में कोरोना वायरस का प्रसार तेज़ी से बढ़ा है।