वाशिंग्टन, सऊदी गठबंधन का सैन्य समर्थन करना बंद करे, यमन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i94266-वाशिंग्टन_सऊदी_गठबंधन_का_सैन्य_समर्थन_करना_बंद_करे_यमन
यमन की सर्वोवच्च राष्ट्रीय परिषद के सदस्य ने अमरीका से सऊदी गठबंधन का समर्थन समाप्त करने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २७, २०२१ १०:०५ Asia/Kolkata
  • वाशिंग्टन, सऊदी गठबंधन का सैन्य समर्थन करना बंद करे, यमन

यमन की सर्वोवच्च राष्ट्रीय परिषद के सदस्य ने अमरीका से सऊदी गठबंधन का समर्थन समाप्त करने की मांग की है।

मुहम्मद अली अलहूसी ने यमन के विरुद्ध सऊदी गठबंधन के अपराधों की ओर संकेत करते हुए सऊदी गठबंधन का सामरिक समर्थन बंद करने की मांग की।

मुहम्मद अलीहूसी ने ट्वीट किया कि अमरीका, सऊदी अरब और उसके गठबंधन को हथियार बेचने, हवाई परिवहन और उनकी सामरिक सहायता बंद करने का बयान जारी कर सकता है, बेहतर है कि इस बारे में 26 फ़रवरी तक फ़ैसला कर लिया जाए। उनका इशारा अंसारुल्लाह आंदोलन के साथ लेनदेन की तारीख़ की अविधि की समाप्ति है।  

अमरीकी वित्तमंत्रालय ने हाल ही में यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह पर लगे प्रतिबंधों पर एतेराज़ होने के बाद 26 फ़रवरी तक इस आंदोलन के साथ लेनदेन की छूट दे दी थी। (AK)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए