इलाक़े में इस्राईल के इरादे बेहद खतरनाक! फिलिस्तीनी संगठन की चेतावनी
फिलिस्तीन के इस्लामी जेहाद संगठन के सदस्य ने बल दिया है कि गज़्ज़ा और लेबनान को इस्राईल की ओर से दी जा रही धमकियों से पता चलता है कि वह फिलिस्तीनियों और पूरे इलाके के लिए खतरनाक योजनाएं रखता है।
लेबनानी समाचार पत्र अलअहद की रिपोर्ट के अनुसार " युसुफ अलहसायना" ने कहा कि एक नस्लभेदी शासन के रूप में ज़ायोनी शासन को आतंकवाद की लत लग गयी है और इस्राईली सेनाध्यक्ष की हालिया धमकी उसी आतंकवाद का परिणाम है।
अलहसायना ने कहा कि फिलिस्तीन और इलाक़े में इस्राईली अपराध एेसी दशा में जारी हैं कि जब दुनिया और संयुक्त राष्ट्र से संबंधित संगठन चुप्पी साधे हैं।
फिलिस्तीनी संगठन हमास ने भी कहा है कि गज़्ज़ा और लेबनान के आवासीय क्षेत्रों पर हमले की इस्राईली सेनाध्यक्ष की धमकी फिलिस्तीनियों और पूरे इलाक़े की जनता के खिलाफ इस्राईल के खतरे का सुबूत है।
इस्राईल के चीफ आफ आर्मी स्टाफ एवी कूख़ावी ने कहा है कि प्रतिरोध मोर्चे के साथ तनाव की दशा में इस्राईली सेना, गज़्ज़ा और लेबनान के आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाएगी। Q.A.
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!