क्या हिज़बुल्लाह इस्राईल की प्रतिरोधक क्षमता को ही नष्ट कर देगा?
एक ज़ायोनी विशेषज्ञ का कहना है कि हिज़बुल्लाह के मिसाइल आक्रमण, इस्राईल की प्रतिरोधक क्षमता को समाप्त कर सकते हैं।
यूवाफ लिमूर ने शुक्रवार को एक इस्राईली समाचार पत्र में अपना लेख लिखकर इस्राईल की प्रतिरोधक क्षमता पर प्रश्न चिन्ह लगाया है। उनका कहना है कि हिज़बुल्लाह की ओर से इस्राईल के ड्रोन पर मिसाइल के हमले ने समस्या खड़ी कर दी है।
इस इस्राईली विशेषज्ञ के अनुसार हिज़बुल्लाह को जवाब न देने से इस्राईल की क्षमता और उसकी शक्ति पर सवाल लगेगा। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है कि जब हिज़बुल्लाह ने लेबनान की सीमा के भीतर इस्राईल के किसी ड्रोन को निशाना बनाया है। विगत में भी वह कई बार ऐसा कर चुका है। यूवाफ लिमूर के अनुसार इस बार हिज़बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह को दिये वादे के अनुसार हिज़बुल्लाह ने इस्राईली ड्रोन को लक्ष्य बनाया।
इस्राईल के इस विशेषज्ञ का कहना है कि हिज़बुल्लाह की यही शैली अगर जारी रहती है तो फिर तेलअवीव की प्रतिरोधक क्षमता पर ही सवाल उठने लगेगा।
याद रहे कि हिज़बुल्लाह ने गत सोमवार को एलान किया था कि उसने दक्षिणी लेबनान की सीमा में मौजूद एक इस्राईल ड्रोन को दुश्मन के हाथों से निकाल कर अपने क़ब्ज़े में कर लिया है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए