इराक़, 200 तकफ़ीरी आतंकवादी मारे गए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i9478-इराक़_200_तकफ़ीरी_आतंकवादी_मारे_गए
इराक़ी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस देश के उत्तरी प्रांत नैनवा में 200 तकफ़ीरी आतंकवादी मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २७, २०१६ १६:२० Asia/Kolkata
  • इराक़, 200 तकफ़ीरी आतंकवादी मारे गए

इराक़ी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस देश के उत्तरी प्रांत नैनवा में 200 तकफ़ीरी आतंकवादी मारे गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक़, नैनवा प्रांत के मख़मूर शहर में इराक़ी सेना की कार्यवाही में दाइश के कम से कम 200 आतंकवादी मारे गए हैं।  

नैनवा प्रांत के गवर्नर के कार्यालय का कहना है कि मूसिल के मार्ग में स्थित होने के कारण दाइश के लिए इस इलाक़े का बहुत महत्व है।

इराक़ी सेना और वायु सेना ने इस इलाक़े में अचानक आतंकवादियों के ख़िलाफ़ अभियान छेड़ दिया, जो लगभग 30 मिनट तक जारी रहा।

उल्लेखनीय है कि हालिया दिनों में इराक़ी सेना और स्वयं सेवी बलों के अभियान में दाइश को भारी जानी व माली नुक़सान पहुंचा है और उसके हाथ से विभिन्न महत्वपूर्ण इलाक़े निकल चुके हैं। msm