इस्राईली सैनिकों ने दो अन्य फिलिस्तीनियों को गोली मारी+ वीडियो
इस्राईली सैनिकों ने एक फिलिस्तीनी युवा और एक युवती को गोली मार दी है।
इन दोनों इस्राईली सैनिकों ने बुधवार की सुबह उस समय गोली मारी जब वह बैतुल मुक़द्दस नगर के उत्तर में स्थित क़लन्दिया पास से गुज़र रहे थे।
मारी जानी वाली फिलिस्तीनी युवती का नाम मरयम सालेह अबू इस्माईल है जबकि युवा की पहचान नहीं हो पायी है।
प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि इस्राईली सैनिकों ने दोनों पर अचानक फायरिंग कर दी जिसके बाद दोनों घायल होकर सड़क पर गिर गये और एक घंटे तक उसी तरह पड़े रहे जिसकी वजह से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

इस दौरान इस्राईली सैनिकों ने एंबूलेस और चिकित्सा कर्मियों को उनके निकट नहीं जाने दिया।
इन दोनों की मौत के बाद फिलिस्तीनी वहां एकत्रित हो गये जिन्हें इस्राईली सैनिकों ने आंसू गैस के गोले दाग और साउंड बम दाग कर तितर-बितर किया।
दो फिलिस्तीनियों की हत्या के बाद हंगामे हुए तो इस्राईली पुलिस प्रवक्ता ने दावा किया कि फिलिस्तीनी किशोरी, चाक़ू लेकर एक इस्राईली सैनिक पर हमले का इरादा रखती थी।
इसी मध्य फिलिस्तीनी बंदियों की संस्था ने एक बयान जारी करके घोषणा की है कि बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों पर हमले करके 17 फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार कर लिया। (Q.A.)