तुर्की से सीरिया में आतंकियों के दाख़िल होने का क्रम जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i9532-तुर्की_से_सीरिया_में_आतंकियों_के_दाख़िल_होने_का_क्रम_जारी
सीरिया के उपरक्षा मंत्री ने कहा है कि सऊदी अरब और तुर्की, सीरिया में आतंकियों को लगातार भेज रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २८, २०१६ १३:११ Asia/Kolkata
  • तुर्की से सीरिया में आतंकियों के दाख़िल होने का क्रम जारी

सीरिया के उपरक्षा मंत्री ने कहा है कि सऊदी अरब और तुर्की, सीरिया में आतंकियों को लगातार भेज रहे हैं।

मोहम्मद शावा ने मॉस्को में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा कॉन्फ़्रेंस में इस बात का उल्लेख करते हुए कि सऊदी अरब और तुर्की, सीरिया में आतंकियों को पहले ही की तरह भेज रहे हैं, कहा कि ज़्यादातर आतंकी तुर्की की सीमा से घुसपैठ करते हैं जबकि तस्करी द्वारा हथियार व युद्ध सामग्री जॉर्डन की सीमा से सीरिया भेजी जाती है।

सीरिया के उपरक्षा मंत्री ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि सीरिया की सेना, सैन्य कार्यवाही को जारी रखेगी और आतंकियों के खिलाफ़ रूस के समर्थन से सफलता हासिल करके रहेगी, कहा कि सीरिया से रूसी सेना के एक भाग के निकलने से आतंकियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही प्रभावित नहीं हुई है।

मोहम्मद शावा ने सीरियाई जनता के आतंकियों को पराजित करने के संकल्प को दोहराया ताकि इस देश में शांति व राजकीय सत्ता का बोलबाला हो।

ज्ञात रहे मॉस्को में आतंकवाद के ख़िलाफ़ कार्यवाही के लिए दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन बुधवार को शुरु हुआ जिसमें 17 देशों के रक्षा मंत्रियों सहित 500 विदेशी मेहमान उपस्थित हैं। (MAQ/N)