हलब के आवासीय क्षेत्रों पर आतंकवादियों का नया आक्रमण
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i9643-हलब_के_आवासीय_क्षेत्रों_पर_आतंकवादियों_का_नया_आक्रमण
सीरिया के हलब नगर के आसावीय क्षेत्रों पर आतंकवादियों ने मार्टर गोलों से आक्रमण किया जिसमें दसियों लोग मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २९, २०१६ १४:४८ Asia/Kolkata
  • हलब के आवासीय क्षेत्रों पर आतंकवादियों का नया आक्रमण

सीरिया के हलब नगर के आसावीय क्षेत्रों पर आतंकवादियों ने मार्टर गोलों से आक्रमण किया जिसमें दसियों लोग मारे गए।

अलमनार टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादियों ने शुक्रवार को सीरिया के उत्तरी नगर हलब की जामा मस्जिद और बाबुल फ़रज नामक क्षेत्र के इर्दगिर्द मार्टर गोलों से हमले किये। इन हमलों में कम से कम 33 नागरिक मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए।

इसी बीच सीरिया के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि इस प्रकार की आतंकवादी कार्यवाहियां, संघर्ष विराम को विफल बनाने के उद्देश्य से आतंकवादी गुटों का समर्थन करने वाले देशों के आदेश पर की जा रही हैं। सीरिया के विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि यदि तुर्की, क़तर और सऊदी अरब की सरकारों का समर्थन न होता तो आवासीय क्षेत्रों पर आतंकवादियों के हमले जारी नहीं रहते।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों के दौरान हलब नगर के आवासीय क्षेत्रों पर आतंकवादियों के आक्रमणों में तीन सौ से अधिक सीरियन नागरिक मारे जा चुके हैं।