सीरिया में तुर्की ने एक बड़ा सैन्य अड्डा स्थापित कर लिया
Mar १९, २०२१ ११:०१ Asia/Kolkata
तुर्की ने सीरिया के इदलिब प्रांत में अपने दूसरे प्रमुख सैन्य अड्डे का निर्माण पूरा कर लिया है।
अल-मयादीन समाचार नेटवर्क के अनुसार, सीमावर्ती इलाक़े बाब अल-हवा में स्थित यह सैन्य अड्डा, सीरिया में तुर्की का मुख्य सैन्य अड्डा होगा।
सूत्रों के अनुसार, इस सैन्य अड्ड़े में लॉन्ग-रेंज मिसाइल लॉन्चर, 700 बख्तरबंद वाहन और रडार सिस्टम हैं, जो पूरे इलाक़े को कवर करते हैं।
तुर्क सेना ने आतंकवादियों से मुक़ाबले के बहाने दो साल पहले सीरिया के सीमावर्ती इलाक़े पर क़ब्ज़ा कर लिया था।
सीरिया में तुर्क सेना के हमलों का इस देश की जनता और सरकार विरोध करते रहे हैं। msm
टैग्स