सऊदी अरब से निकाले जा रहे हैं 50000 मज़दूर
सऊदी अरब में 50 हज़ार लोगों को नौकरी से निकाला जा रहा है।
अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब की सबसे बड़ी भवन निर्माण कंपनी बिनलादिन समूह, पचास हज़ार लोगों को नौकरी से निकाल रही है। बताया जा रहा है कि बिन लादिन कंपनी के नए निर्णय से हज़ारों भारतीय प्रभावित होंगे।
अलआलम की रिपोर्ट में बताया गया है कि वेतन न मिलने के कारण बिन लादेन कंपनी के पचास हज़ार कर्मचारी प्रतिदिन सऊदी अरब के विभिन्न नगरों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन हज़ारों लोगों को पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिला है। अब इस सऊदी कंपनी ने इन पचास हज़ार लोगों को निकालने का फैसला किया है जबकि इन कर्मचारियों का कहना है कि पहले बक़ाया वेतन मिलना चाहिए। प्रदर्शनकारी मज़दूरों में से एक का कहना था कि पिछले चार महीनों से वेतन न मिलने के कारण न तो हम अपने घर पैसा भेज सके हैं और न ही यहां पर हमारे पास अपने ख़र्च के लिए पेैसा है।
उल्लेखनीय है कि हालिया दिनों में सऊदी अरब को गंभीर आर्थिक संकट का सामना है जिसके परिणाम विभिन्न रूपों में सामने आ रहे हैंं।