नतंज़ परमाणु संयंत्र पर ज़ायोनी हमले की यमन ने की निंदा
यमन की नैश्नल साल्वेशन सरकार ने ईरान के नतंज़ में स्थित परमाणु प्रतिष्ठान पर इस्राईल की ओर से की गई विध्वंसक कार्यवाही की कड़े शब्दों में निंदा की है।
यमन की नैश्नल साल्वेशन सरकार ने मंगलवार की रात बयान जारी करके ज़ायोनी शासन की ओर से की जाने वाली इस विध्वंसक कार्यवाही को कायराना बताया है। इस बयान में कहा गया है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान को इसका जवाब देने का पूरा अधिकार है।
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रवक्ता बेहरूज़ कमालवंदी ने रविवार को बताया था कि नतंज़ परमाणु प्रतिष्ठान के शहीद अहमदी रौशन प्लांट के बिजली आपूर्ति विभाग में घटना हुई। यमन की नैश्नल साल्वेशन सरकार ने अपने बयान में कहा है कि सैन्य उद्देश्य वाले परमाणु शस्त्रागार के स्वामी होने के नाते अमरीका को इस घटना पर खेद जताने की कोई ज़रूरत नहीं है। इस बयान में बताया गया कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम, एक राष्ट्र के संकल्प का प्रतीक है जिसके बिना कोई भी राष्ट्र, विदेशी शक्तियों के दबाव से मुक्ति नहीं पा सकता।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए