इस्राईली सेना ने फिर किया लेबनान की समुद्री सीमा का उल्लंघन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i97670-इस्राईली_सेना_ने_फिर_किया_लेबनान_की_समुद्री_सीमा_का_उल्लंघन
ज़ायोनी शासन की सेना आए दिन लेबनान की सीमा का उल्लंघन करती रहती है। इसी उल्लंघन के ताज़ा क्रम में उसने लेबनान की समुद्री सीमा का उल्लंघन किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १८, २०२१ ०९:५८ Asia/Kolkata
  • इस्राईली नौसेना के एक लड़ाकु जलपोत की दक्षिणी लेबनान के सीमावर्ती क़स्बे नाक़ूरा से ली गयी तस्वीर (फ़ाइल फ़ोटो)
    इस्राईली नौसेना के एक लड़ाकु जलपोत की दक्षिणी लेबनान के सीमावर्ती क़स्बे नाक़ूरा से ली गयी तस्वीर (फ़ाइल फ़ोटो)

ज़ायोनी शासन की सेना आए दिन लेबनान की सीमा का उल्लंघन करती रहती है। इसी उल्लंघन के ताज़ा क्रम में उसने लेबनान की समुद्री सीमा का उल्लंघन किया।

इरना के मुताबिक़, लेबनानी सैन्य कमान ने एक बयान में बताया कि ज़ायोनी नौसेना की 4 जंगी नौकाएं, रासुन नाक़ूरा के सामने लेबनानी जलक्षेत्र में दाख़िल हुयीं।

लेबनानी सैन्य कमान ने बल दिया कि वह इस विषय पर लेबनान में तैनात यूएन फ़ोर्स के समन्वय से आगे की कार्यवाही करेगी।

ज़ायोनी सेना, अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तावों की अवज्ञा करते हुए आए दिन लेबनान की जल, थल और वायु सीमा का उल्लंघन करती है।

लेबनान, ज़ायोनी सेना द्वारा सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 के उल्लंघन पर आधारित यूएन सेक्युरिटी काउंसिल में बारंबार शिकायत कर चुका है, लेकिन अब तक सेक्युरिटी काउंसिल कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं कर पर पायी है। (MAQ/N)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए