यमनी सेना मारिब पर पूर्ण नियंत्रण के बिल्कुल निकट
यमनी सूत्रों ने बताया है कि यमनी सेना और स्वयं सेवी बल के जवान स्ट्रैटेजिक शहर मारिब के परिवेष्टन के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
समाचार एजेन्सी तसनीम ने बताया है कि यमन की सेना के सूत्रों ने स्ट्रैटेजिक शहर मारिब में आगे बढ़ने के बारे में ताज़ा स्थिति की घोषणा की है कि यमनी सेना ने मारिब से लगे अलबलक़ुल क़ुब्ला पर्वत माला पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया है।
इन सूत्रों ने बल देकर कहा है कि यमनी सेना मारिब शहर को पश्चिम और दक्षिण की ओर से घेर रही है ताकि वहां जाने के लिए वह स्वयं को तैयार कर सके।
ज्ञात रहे कि मारिब एक स्ट्रैटेजिक शहर है और उस पर नियंत्रण के लिए लड़ाई जारी है और उस पर यमनी सेना का नियंत्रण हो जाने से यमन में जारी लड़ाई में एक नया मोड़ आयेगा। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!