सीरिया के तट के निकट ईरानी तेल टैंकर पर हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i97976-सीरिया_के_तट_के_निकट_ईरानी_तेल_टैंकर_पर_हमला
सीरिया के तट पर एक ईरानी तेल टैंकर पर हमला हुआ है। पिछले एक दशक से सीरिया में जारी संकट के दौरान इस तरह के हमले की यह पहली घटना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २५, २०२१ १७:४८ Asia/Kolkata
  • सीरिया के तट के निकट ईरानी तेल टैंकर पर हमला

सीरिया के तट पर एक ईरानी तेल टैंकर पर हमला हुआ है। पिछले एक दशक से सीरिया में जारी संकट के दौरान इस तरह के हमले की यह पहली घटना है।

लंदन स्थित एक तथाकथित मानवाधिकारों की निगरानी करने वाले एक संगठन ने दावा किया है कि इस हमले में कम से कम तीन सीरियाई नागरिकों की मौत हो गई है।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह हमला किसने और कहां से किया है। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह ड्रोन हमला था, या मिसाइल हमला।

सीरियाई समाचार एजेंसी साना ने तेल मंत्रालय के हवाले से बताया है कि लेबनान की जल सीमा की दिशा से एक ड्रोन द्वारा किए गए हमले के परिणाम स्वरूप आग लग भड़क उठी थी, बाद में आग की लपटों पर क़ाबू पा लिया गया।

शनिवार को हुए इस हमले से पहले गुरुवार को सीरियाई वायु रक्षा प्रणाली का एक मिसाइल हमलावर इस्राईली लड़ाकू विमानों का पीछे करते हुए परमाणु संयंत्र डिमोना के निकट जाकर गिरा था, जिससे इस्राईल में खलबली मच गई थी। msm