आतंकवाद से संघर्ष के बारे में अमरीका पर अर्दोग़ान की टिप्पणी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i9799-आतंकवाद_से_संघर्ष_के_बारे_में_अमरीका_पर_अर्दोग़ान_की_टिप्पणी
तुर्की के राष्ट्रपति ने आतंकवाद से संघर्ष के बारे में अमरीका की नीतियों की आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०१, २०१६ ०७:०७ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद से संघर्ष के बारे में अमरीका पर अर्दोग़ान की टिप्पणी

तुर्की के राष्ट्रपति ने आतंकवाद से संघर्ष के बारे में अमरीका की नीतियों की आलोचना की है।

रजब तैयब अर्दोग़ान ने इस्तंबूल में एक सम्मेलन में कहा कि अमरीका ने आतंकवाद से मुक़ाबले के संबंध मेें दोहरी और विरोधाभासी नीतियां अपना रखी हैं। उन्होंने कहा कि तुर्की, सीरिया के कुर्द डेमोक्रेटिक संघ और जन प्रतिरोध ब्रिगेड्स को आतंकी गुट मानता है लेकिन अमरीका के रक्षा मंत्री और इस देश के विदेश मंत्रालय के प्रवक्त इस संबंध में अलग तरह के बयान देते हैं। तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा कि आतंकवाद के बारे में कुछ देशों की परस्पर विरोधी नीतियों के कारण, तुर्की अकेले ही इस समस्या को सुलझाने के लिए बाध्य है।

अर्दोग़ान ने एेसी स्थिति में आतंकवाद के संबंध में अमरीका की नीतियों की आलोचना की है कि जब स्वयं तुर्की की सरकार अमरीका, पश्चिम और कुछ अरब देशों के साथ मिल कर आतंकी गुटों की वित्तीय व सामरिक सहायता कर रही है। (HN)