पकड़ा गया अबूबक्र बग़दादी का निकटतम सलाहकार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i98262-पकड़ा_गया_अबूबक्र_बग़दादी_का_निकटतम_सलाहकार
तुर्की के संचार माध्यमों ने अबूबक्र बग़दादी के सलाहकार की गिरफ़्तारी की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May ०२, २०२१ १८:२४ Asia/Kolkata
  • पकड़ा गया अबूबक्र बग़दादी का निकटतम सलाहकार

तुर्की के संचार माध्यमों ने अबूबक्र बग़दादी के सलाहकार की गिरफ़्तारी की सूचना दी है।

तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार बसीम के नाम से मश्हूर दाइश के इस आतंकवादी को तुर्की की गुप्तचर सेवा और वहां की पुलिस ने एक संयुक्त कार्यवाही में गिरफ़्तार किया।  मूल रूप से अफ़ग़ानिस्तान के रहने वाले बासिम को इस्तांबूल नगर में गिरफ़्तार किया गया।

विभिन्न नाम बदलने वाले बासिम को आतंकवादी गुट दाइश की सैन्य शाखा के प्रमुख के रूप में जाना जाता था।  यह सीरिया में सन 2014 से दाइश के प्रमुख के रूप में सक्रिय था।

इराक़ और सीरिया में दाइश के मज़बूत होने के बाद तुर्की पर यह आरोप लगता रहा है कि वह सीरिया की सरकार को गिराने के लिए दाइश को हथकण्डे के रूप में प्रयोग करती रही है।  इसीलिए तुर्की ने आतंकी तत्वों को सीरिया में प्रवेश करने के लिए अपनी सीमाएं खोल दी थीं।  हालांकि तुर्की के अधिकारी इस बात का इन्कार करते हैं बल्कि उनका दावा है कि वे स्वयं ही दाइश के विरुद्ध कार्यवाही करते रहते हैं।