बग़दाद में एक बाज़ार में लगी भीषण आग
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i98444-बग़दाद_में_एक_बाज़ार_में_लगी_भीषण_आग
इराक़ की राजधानी बग़दाद के मध्म में एक बाज़ार में भीषण आग लग गयी।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May ०७, २०२१ ११:४२ Asia/Kolkata
  • बग़दाद में एक बाज़ार में लगी भीषण आग

इराक़ की राजधानी बग़दाद के मध्म में एक बाज़ार में भीषण आग लग गयी।

अल्मुसला न्यूज़ के मुताबिक़, गुरूवार की रात को बग़दगद के केन्द्रीय इलाक़े अन्नहज़ा के एक बाज़ार में आग लग गयी। इस बाज़ार में सेकेन्ड हैन्ड घरेलू सामान बिकते हैं।

फ़ायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियों को घटना स्थल रवाना किया गया और वह शुक्रवार तड़के, आग पर क़ाबू पाने में सफल रही।

रिपोर्ट मिलने तक इस घटना में किसी तरह का जानी नुक़सान नहीं हुआ था। इस घटना के बारे में और ब्योरे का इंतेज़ार है। (MAQ/N)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए