ज़ायोनी सैनिकों की गतिविधियों के साथ ही हिज़्बुल्लाह पूरी तरह अलर्ट
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i98522-ज़ायोनी_सैनिकों_की_गतिविधियों_के_साथ_ही_हिज़्बुल्लाह_पूरी_तरह_अलर्ट
ज़ायोनी सेना के युद्ध अभ्यास के साथ ही हिज़्बुल्लाह के लड़ाकों ने अपनी तैयारी का स्तर बढ़ा दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०९, २०२१ ०५:४३ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी सैनिकों की गतिविधियों के साथ ही हिज़्बुल्लाह पूरी तरह अलर्ट

ज़ायोनी सेना के युद्ध अभ्यास के साथ ही हिज़्बुल्लाह के लड़ाकों ने अपनी तैयारी का स्तर बढ़ा दिया है।

एक लेबनानी पत्रिका की वेबसाइट ने रविवार की सुबह रिपोर्ट दी है कि लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हिज़्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान और सीरिया के कुछ क्षेत्रों विशेष कर इस देश के दक्षिणी इलाक़ों में ज़ायोनियों से हर प्रकार के संभावित मुक़ाबले के लिए अपनी तैयारी का स्तर बढ़ा दिया है। हिज़्बुल्लाह ने यह क़दम ज़ायोनी शासन द्वारा रविवार से शुरू किए जाने वाले युद्ध अभ्यास के मद्देनज़र उठाया है।

पत्रिका ने हिज़्बुल्लाह की तैयारी के स्तर के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। इससे पहले संचार माध्यमों ने रिपोर्ट दी थी कि इस्राईली सेना रविवार की दोपहर से लेबनान की सीमा के निकट और कई अन्य स्थानों पर युद्ध अभ्यास शुरू करने का इरादा रखती है। (HN)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए