आयतुल्लाह सीस्तानी ने की फ़िलिस्तीनियों के समर्थन की अपील
इराक़ में शिया मुसलमानों के वरिष्ठ धर्मगुरु आयतुल्लाह सैय्यद अली सीस्तानी ने इस्राईल के अपराधों के मुक़ाबले में फ़िलिस्तीनियों के साहसी प्रतिरोध के समर्थन का एलान करते हुए दुनिया भर के राष्ट्रों से पीड़ित फ़िलिस्तीनियों के समर्थन की अपील की है।
बुधवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, आयतुल्लाह सीस्तानी ने एक बयान जारी करके मस्जिदुल अक़सा में हिंसा और अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के अन्य इलाक़ों में फ़िलिस्तीनी नागरिकों पर अत्याचार की निंदा करते हुए कहा है कि ज़ायोनी शासन के बर्बरतापूर्ण हमलों के मुक़ाबले में डटे रहना, फ़िलिस्तीनियों के प्रतिरोध की मज़बूती का पता देता है।
हाल ही में कैथोलिक ईसाईयों के वरिष्ठ धर्मगुरु पोप फ़्रांसिस के साथ मुलाक़ात में आयतुल्लाह सीस्तानी ने फ़िलिस्तीनियों का मुद्दा उठाया था और उल्लेख किया था कि किसी एक राष्ट्र पर अत्याचार और ज़ुल्म का यह सबसे स्पष्ट उदाहरण है।
ग़ौरतलब है कि इस्राईल, सोमवार से ग़ज्ज़ा पट्टी पर भीषण हवाई हमले कर रहा है, जिसमें अब तक 36 से ज़्यादा लोग शहीद हो चुके हैं। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए