वैस्ट बैंक को ज़ायोनियों के लिए नरक बना दोः फ़तह आन्दोलन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i98796-वैस्ट_बैंक_को_ज़ायोनियों_के_लिए_नरक_बना_दोः_फ़तह_आन्दोलन
फ़िलिस्तीन के फ़तह आन्दोलन की सैन्य शाख़ा ने कहा है कि पश्चिमी तट को ज़ायोनियों के लिए नरक बना दिया जाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १५, २०२१ १३:३९ Asia/Kolkata
  • वैस्ट बैंक को ज़ायोनियों के लिए नरक बना दोः फ़तह आन्दोलन

फ़िलिस्तीन के फ़तह आन्दोलन की सैन्य शाख़ा ने कहा है कि पश्चिमी तट को ज़ायोनियों के लिए नरक बना दिया जाए।

फ़तह आन्दोलन की सैन्य शाख़ा शोहदा अलअक़सा ब्रिगेड ने अपने बलों का आह्वान किया है कि वे जार्डन नदी के पश्चिमी तट की ज़ायोनी कालोनियों, इस्राईली शरणार्थी शिविरों और वहां के क्षेत्र को ज़ायोनियों के लिए नरक में बदल दें।

अलक़स्साम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू उबैदा ने भी वेस्ट बैंक के निवासियों से कहा है कि वे ज़ायोनियों वाले क्षेत्रों को उनके लिए नरक में परिवर्तित कर दें। सराया अलक़ुद्स के प्रवक्ता ने भी पश्चिमी तट के वासियों से मांग की है कि ज़ायोनी दुश्मन के साथ झड़पों कई अधिक से अधिक बढ़ाएं।

याद रहे कि फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधकर्ताओं की ओर से ज़ायोनी शासन को दिये गए बैतुल मुक़द्दस तथा मस्जिदुल अक़सा पर हमले बंद करने के अल्टीमेट के समाप्त होने के बाद सोमवार से दोनो पक्षों के बीच गंभीर झड़पें तेज़ हो गई हैं।

ग़ज्ज़ा के साथ-साथ इस्राईल के क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीनी इलाक़ों में भी इस बार प्रतिरोध पूरे जोश में है और ज़ायोनियों के लिए हालात कठिन हैं।