यूएई, फ़िलिस्तीनियों के गले पर ख़ंजर की तरह हैः फ़िलिस्तीनी मोर्चा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i98846-यूएई_फ़िलिस्तीनियों_के_गले_पर_ख़ंजर_की_तरह_हैः_फ़िलिस्तीनी_मोर्चा
फ़िलिस्तीनी मुक्ति जनमोर्चा ने संयुक्त अरब इमारात के विदेशमंत्री के बयान की भर्त्सना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १६, २०२१ १३:५५ Asia/Kolkata
  • यूएई, फ़िलिस्तीनियों के गले पर ख़ंजर की तरह हैः फ़िलिस्तीनी मोर्चा

फ़िलिस्तीनी मुक्ति जनमोर्चा ने संयुक्त अरब इमारात के विदेशमंत्री के बयान की भर्त्सना की है।

फ़िलिस्तीनी मुक्ति जनमोर्चा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यूएई ने अवैध ज़ायोनी शासन के साथ संबन्ध स्थापित करके फ़िलिस्तीनी जनता के गले पर तेज़ धार का चाक़ू रख दिया है।

रविवार को जारी किये गए इस बयान में कहा गया है कि फ़िलिस्तीनियों के बारे में यूएई के विदेशमंत्री अब्दुल्लाह बिन ज़ाएद आले नहियान के वक्तव्य ने एक बार फिर अवैध ज़ायोनी शासन के साथ संयुक्त अरब इमारात की मिलीभगत को स्पष्ट किया है।

बयान के अनुसार ज़ायोनी के मुक़ाबले में फ़िलिस्तीनियों के प्रतिरोध पर सारे फ़िलिस्तीनी और अबर एकमत हैं।  अब जो भी ज़ायोनियों का समर्थन करता है वह निश्चित रूप में अपमानित होेगा।

याद रहे कि यूएई के विदेशमंत्री अब्दुल्लाह बिन ज़ाएद आले नहियान ने शुक्रवार को अपने संबोधन में फ़िलिस्तीन में हालिया दिनों में घटने वाली घटनाओं पर चिंता जताते हुए, हालिया झड़पों में मारे जाने वाले इस्राईलियों के परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट की थी।  यूएई का यह बयान एसी स्थिति में आया कि जब विश्व समुदाय, फ़िलिस्तीनियों पर किये जा रहे अत्याचारों का खुलकर विरोध करते हुए उनकी निंदा कर रहा है।