तेल-अवीव पर फ़िलिस्तीनी रॉकेटों की बारिश
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i98848-तेल_अवीव_पर_फ़िलिस्तीनी_रॉकेटों_की_बारिश
फ़िलिस्तीनियों के अश्शाती शरणार्थी शिविर पर ज़ायोनियों के हमले के जवाब में प्रतिरोधकर्ताओं ने तेलअवीव पर दसियों मिसाइल फाएर किये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १६, २०२१ १४:०७ Asia/Kolkata
  • तेल-अवीव पर फ़िलिस्तीनी रॉकेटों की बारिश

फ़िलिस्तीनियों के अश्शाती शरणार्थी शिविर पर ज़ायोनियों के हमले के जवाब में प्रतिरोधकर्ताओं ने तेलअवीव पर दसियों मिसाइल फाएर किये हैं।

फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं ने रविवार की सुबह तेल अवीव के निकटवर्ती क्षेत्रों, अस्क़लान, सदीरूत और अशदूद पर राकेटों और मिसाइलों की बारिश कर दी।  इन हमलों में तेलअवीव से दूर स्थित क्षेत्र ज़द में आए। 

इस हमले के कारण "बेअर अस्सबअ" नामक क्षेत्र की बिजली कट गई और बेनगोरियन एयरपोर्ट में ख़तरे के अलार्म बजने लगे।  इसी बीच कुछ ज़ायोनियों ने अधिकारियों से मांग की है कि ग़ज़्ज़ा पर हमलों को रोका जाए क्योंकि इस्राईली अब इससे अधिक मिसाइलों को सहन नहीं कर पाएंगे। 

जेहादे इस्लामी की सैनिक शाखा, "सराया अलक़ुद्स" के प्रवक्ता अबूहम्ज़ा ने कहा है कि ज़ायोनियों के साथ झड़पों में इस बार नए और विकसित मिसाइलों का प्रयोग किया गया है।ज़ायोनी कालोनी वासियों पर किये गए हमलों में अबतक दस इस्राईली मारे गए हैं और दसियों अन्य घायल हुए हैं। 

प्रतिरोधकर्ताओं के हमलों के जवाब में ज़ायोनी सैनिकों ने उत्तरी ग़ज़्ज़ा के बैतेहानून क्षेत्र पर लगभग 200 युद्धक विमानों से हमला किया।  इन हमलों में कम से कम 26 फ़िलिस्तीनी शहीद और 50 से अधिक घायल हो गए।  इन हमलों में हताहों और घायलों की संख्या बढ़ने की संभावना पाई जाती है।  फ़िलिस्तीनी सूत्रों ने बताया है कि रविवार तक फ़िलिस्तीनियों पर किये गए हमलों में 174 फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं।

शनिवार को ज़ायोनी युद्धक विमानों में गज़्ज़ा में मीडिया के कई कार्यालयों पर हमला करके उनको नष्ट कर दिया  इस हमले में अलजला टावर को निशाना बनाया गया जिसमें कई संचार माध्यमों के कार्यालय थे।  पत्रकारों के एक गुट ने अलजला टावर के मलवे पर खड़े होकर इन हमलों का विरोध किया।

इसी बीच ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतनयाहू ने फ़िलिस्तीनियों पर किये जा रहे हमलों को न्यायपूर्ण बताते हुए धमकी दी है कि यह हमले आगे भी जारी रहेंगे।  उधर सैकड़ों इस्राईलियों ने शनिवार की रात तेलअवीव में प्रदर्शन करते हुए फ़िलिस्तीनियों पर किये जा रहे हमलों को रुकवाने की मांग की है।  याद रहे कि फ़िलिस्तीनियों और ज़ायोनियों के बीच 10 मई से झड़पों का क्रम चल रहा है जो अब भी जारी है।