हमास के एक नेता को गिरफ्तार कर लिया गया
ज़ायोनी सैनिकों ने रामल्लाह में हमास के एक नेता को गिरफ्तार कर लिया।
समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी सैनिकों ने फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास के एक नेता जमाल तवील को रामल्लाह में गिरफ्तार कर लिया।
समाचार एजेन्सी तसनीम ने अलजज़ीरा के हवाले से बताया है कि काफ़ी समय से ज़ायोनी सैनिकों को हमास के नेता जमाल तवील की तलाश थी और जायोनी सैनिकों ने हालिया दो दिनों के दौरान उनके दो बेटों को भी गिरफ्तार कर लिया था।
हमास के नेता जमाल तवील को 15 अप्रैल 2018 को भी जायोनी सैनिकों ने गिरफ़्तार कर लिया था और लगभग दो साल तक जेल में रखने के बाद दिसम्बर 2019 में उन्हें आज़ाद कर दिया।
जमाल तवील पश्चिमी किनारे के बीरा शहर के रहने वाले हैं और वह वर्ष 2005 में बीरा नगर के मेयर थे और ज़ायोनी सैनिक अब तक उन्हें बारमबार गिरफ्तार कर चुके हैं और कुल मिलाकर वह 14 साल इस्राईली हिरासत में रह चुके हैं। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!