सीरिया में 3 तुर्क सैनिक मारे गए
तुर्की के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उत्तीर सीरिया में 3 तुर्क सैनिकों की मौत हो गई है।
तसनीम न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़, तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करके बताया है कि उत्तरी सीरिया में तुर्क सेना के तथाकथित ओलिव ब्रांच ऑप्रेशन में कुर्द लड़ाकों के एक रॉकेट हमले में तीन सैनिक मारे गए।
तुर्की ने उत्तरी सीरिया के कुर्द बहुल इलाक़ों में 2018 में ओलिव ब्रांच ऑप्रेशन शुरू किया था, जिसका दमिश्क़ ने विरोध किया था और इसे देश की संप्रभुता व राष्ट्रीय अखंडता का उल्लंघन क़रार दिया था।
तुर्की का कहना है कि यह ऑप्रेशन कुर्द आतंकवादी लड़ाकों के ख़िलाफ़ किया जा रहा है, जो उसकी राष्ट्रीय अखंडता के लिए एक ख़तरा हैं।
ग़ौरतलब है कि तुर्की कुर्द लड़ाकों को आतंकवादी कहता है। अमरीका और पश्चिमी देश कुर्दों के मुख्य समर्थक हैं।
तुर्की पर आरोप है कि उसने कुर्दों से मुक़ाबले के बहाने सीरिया के एक भाग पर क़ब्ज़ा कर लिया है और इस इलाक़े में सैन्य चौकियां स्थापित कर ली हैं।
2011 में सीरिया में शुरू होने वाले संकट में तुर्की ने नुस्रा फ़्रंट जैसे कुछ ख़ूंख़ार तकफ़ीरी आतंकवादियों का समर्थन किया था और इन आतंकवादी गुटों की वह अब भी सहायता कर रहा है। msm