-
वीडियो रिपोर्टः यमन का एक ऐसा शहीद कमांडर कि अंतिम समय सऊदी उसे नहीं पहचान सके, बाप ने बेटे की शहादत पर किया फ़ख्र तो यमनी राष्ट्र शहीद को बताया देश का गौरव
May १५, २०२० १६:००शहीद जरादी, यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रमुख के बहुत ही भरोसेमंद साथी थे, वह हमेशा युद्ध के मैदान से जीत कर ही वापस आते थे। यमन युद्ध के प्रचारिक मुख्यालय ने कुछ दिनों पहले एक दस्तावेज़ी फ़िल्म के ज़रिए उनकी पहचान को ईश्वरीय सैनिक के नाम से ज़ाहिर किया था। शहीद हसन जरादी यमनी राष्ट्र के लिए प्रतिरोध के प्रतीक में परिवर्तित हो गए हैं, ऐसा प्रतीक कि जिसपर यमनी जनता गर्व करती है।
-
वीडियो रिपोर्टः परमाणु समझौते से निकलने के बाद अमेरिका की झटपटाहट, अपने देश की जनता को कीटनाशक पीने की सलाह देने वाले से किसी भी बात की उम्मीद की जा सकती हैः ज़रीफ़
May १५, २०२० १५:५८ईरान के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र संघ का हथियारों के संबंध प्रतिबंधों की समाप्ति का समय नज़दीक आने के मौक़े पर, जो सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2231 की भाग भी है, अमेरिकी अधिकारी इन प्रतिबंधों की समय-सीमा बढ़ाने के लिए भरपूर प्रयास कर रहे हैं। परमाणु समझौते से एकपक्षीय और ग़ैर-क़ानूनी तौर पर अलग हो जाने के बावजूद अमेरिका अब ईरान के ख़िलाफ़ हथियारों के प्रतिबंध की समय-सीमा में वृद्धि कराने की पूरी कोशिश कर रहा है।
-
सेन्चरी डील और नकबा दिवस, कैसा था फ़िलिस्तीन और कैसा हो गया? फ़िलिस्तीन की स्वतंत्रता तक देंगे साथ, ब्रिटेन की साज़िश फिर हुई फ़ाश+वीडियो
May १४, २०२० १६:३९फ़िलिस्तीनी इन्तेफ़ाज़ा के समर्थन में अंतर्राष्ट्रीय कांफ़्रेंस के सेक्रेट्रीयेट ने घोषणा की है कि सेन्चुरी डील षड्यंत्रकारी योजना नकबा दिवस की स्थापना और अतिग्रहणकारी ज़ायोनियों के 72 वर्षीय अपराधों में अमरीका और कुछ अरब अधिकारियों की भागीदारी पर बल के समान है।
-
वीडियो रिपोर्टः कोरोना वायरस के बीच जर्मनी से आई ऐसी ख़बर कि हर मां-बाप का दिल दहल उठेगा!
May १३, २०२० १६:२४बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन इन घटनाओं का केवल पुलिस में दर्ज होना काफ़ी नहीं है, क्योंकि बहुत से ऐसे बच्चे हैं जो ख़ामोशी से इन घटनाओं की भेंट चढ़ रहे हैं। खेद की बात यह है कि इन समाज विरोधी घटनाओं को अंजाम देने वालों ने 12 हज़ार अधिक भयानक तस्वीरों को सोशल साइटों पर अपलोड किया है।
-
वीडियो रिपोर्टः इटली में कोरोना वायरस का असर हुआ कम तो एक नई मूसीबत ने लिया जन्म
May १३, २०२० १६:२१आने वाले महिनों, यहां तक की शायद आने वाले सप्ताह में भी हम अशांति और गंभीर संकट से रूबरू होंगे। इस संकट के हल के लिए तुरंत राजनीतिक और समाजिक स्तर पर समाज के ज़रूरतमंदों की समस्याओं का समाधान किया जाना ज़रूरी है, विशेषकर समाज के उस वर्ग का जिन्होंने सबसे अधिक नुक़सान उठाया है। इटली में भी कोरोना वायरस से प्रभावित देशों की तरह लोग बहुत ही कठिनाई भरा जीवन गुज़ार रहे हैं।
-
वीडियो रिपोर्टः दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक समझे जाने वाले इस देश की कोरोना ने यह दशा बना दी ...
May १२, २०२० १५:२३दुनिया के सबसे धनवान देशों में से एक स्वीज़रलैंड को कोरोना वायरस ने बुरी तरह प्रभावित किया है और इसकी राजधानी जेनेवा में मुफ़्त खाने की लम्बी लम्बी लाइनें दिखाई देने लगी हैं जिनमें हज़ारों लोग खड़े रहते हैं।
-
वीडियो रिपोर्टः ब्रिटेन में कोरोना से त्राहि-त्राहि, मेडिकल स्टाफ़ के पास ख़ुद को कोरोना से बचाने के लिए कोई साधन नहीं
May १२, २०२० १५:१९ब्रिटेन में चिकित्सकों के लिए निजी रक्षा उपकरणों व वस्त्रों की कमी के कारण मरने वाले मेडिकल स्टाफ़ की संख्या बढ़ती ही जा रही है।
-
वीडियो रिपोर्टः चीन पर कोरोना वैकसीन की तैयारी की सूचनाएं चुराने का ट्रम्प का आरोप, पहले पत्रकारों से भिड़े फिर प्रेस काॅन्फ़्रेंस अधूरी छोड़ कर चलते बने
May १२, २०२० १५:१४अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने एक पत्रकार सम्मेलन में चीन पर कोरोना की वैकसीन की तैयारी से संबंधित जानकारी चुराने की कोशिश का आरोप लगाया है। ट्रम्प इसके बाद दो महिला पत्रकारों से उलझ पड़े और पत्रकार सम्मेलन बीच में ही छोड़ कर चले गए।
-
वीडियो रिपोर्टः ऐसी कौन सी चीज़ है जो सऊदी अरब को ले-डूबी? क्या यमन की क्रांति परिषद के प्रमुख की बातों को आले सऊद शासन गंभीरता से लेगा?
May ११, २०२० १६:१६यमन की क्रांति परिषद के प्रमुख मोहम्मद अली अल-हौसी ने कहा है कि आर्थिक संकट से जूझ रहे सऊदी अरब ने जिस तरह कठोर आर्थिक फ़ैसले लिए हैं उससे यह बात साबित होती है कि आले सऊद शासन को यमन पर हमला करने की कितनी भारी क़ीमत चुकानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई भी सरकार या देश जो युद्ध प्रेमी होगा और अपनी आक्रमकता को समाप्त नहीं करेगा उसकी हालत भी इसी तरह होगी।
-
वीडियो रिपोर्टः फ़िलिस्तीन की गलियों में किसके आने पर मनाया गया जश्न? घरों के दरवाज़ों पर क्यों लगाई गई सैयद नसरुल्लाह और शहीद क़ासिम की तस्वीरें?
May ११, २०२० १५:२५इस्राईली जेलों में क़ैद, क़ैदियों की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है, उन्हें किसी भी तरह की चिकित्सा सुविधा प्रदान नहीं की जा रही है, बहुत से ऐसे क़ैदी हैं कि जिनकों डॉक्टरों और आपरेशन की तुरंत ज़रूरत है, ज़ायोनियों को उनके कोरोना वायरस से ग्रस्त होने की कोई चिंता नहीं है।