-
हमास और इस्राईल की पहली ज़मीनी भिड़ंत
Oct २३, २०२३ ०६:३५ज़ायोनी सैनिकों और हमास के बीच रविवार को पहली ज़मीनी भिडंत हुई। हमास का कहना है कि उसने दक्षिणी ग़ज़ा पट्टी में ख़ान युनुस नगर के क़रीब ज़ायोनी सैनिकों को अपने जाल में फंसा लिया।
-
अमेरिका और कुछ देश पश्चिम एशिया में नहीं चाहते शांति: रूस
Oct १९, २०२३ १६:००संयुक्त राष्ट्र संघ में रूस के स्थाई प्रतिनिधि वैसिली नेबेंज़िया ने सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा है कि अमेरिका समेत कुछ पश्चिमी देश पश्चिम एशिया में रक्तपात रोकने के ख़िलाफ़ हैं।
-
दुनिया बदल रही है, मज़लूमों के बजाए हमलावरों के साथ खड़े होने का चलन, बाइडन के बाद सुनक पहुंचे इस्राईल
Oct १९, २०२३ १३:४३दुनिया काफ़ी बदल चुकी है, इसका सबूत यह है कि आमतौर से यह देखा जाने लगा है कि दुनिया के ज़्यादातर देश आजकल उनके साथ खड़े हुए दिखाई देते हैं जो ताक़तवर और हमलावर होते हैं। आतंकी इस्राईल द्वारा पिछले 13 दिनों से ग़ाज़ा पर पाश्विक हमले किए जा रहे हैं इन हमलों में हज़ारों बेगुनाह लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन उसके बावजूद अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, कनाडा और फ्रांस समेत ज़्यादातर पश्चिमी देश अवैध ज़ायोनी शासन के साथ खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
-
ग़ाज़ा के बाद वेस्ट बैंक पर भी आतंकी इस्राईली सेना का हमला, 7 फ़िलिस्तीनी शहीद, कई घायल
Oct १९, २०२३ १२:३२मीडिया सूत्रों से प्राप्त होने वाली ख़बरों के अनुसार, आतंकी ज़ायोनी सरकार के सैनिकों ने वेस्ट बैंक के विभिन्न क्षेत्रों पर हमला किया है। इस बीच फ़िलिस्तीनियों और ज़ायोनी सैनिकों के बीच हुई झड़पों में सात फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए हैं, जबकि कई अन्य घायल भी हुए हैं।
-
आतंकी इस्राईल के ठिकानों पर हिज़्बुल्लाह का हल्ला बोल, हमले के जारी वीडियो ने नेतन्याहू के भी उड़ाए होश+ वीडियो
Oct १९, २०२३ ११:०३लेबनानी सूत्रों ने सूचना दी है कि शबआ और कफ़र शूबा में आतंकी ज़ायोनी सेना के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए हिज़्बुल्लाह ने मिसाइल हमले किए हैं।
-
इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा में किया होलोकास्ट
Oct १८, २०२३ १३:०१ग़ज़्ज़ा में पिछले कई दिनों से ज़ायोनियों के हाथों फ़िलिस्तीनियों पर बमबारी जारी थी। इसी बीच इस अवैध शासन ने ग़ज़्ज़ा में एक अस्पताल पर हमला करके फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध होलोकास्ट अंजाम दिया है।
-
यह कैसे वहशी जानवर हैं जो केवल बच्चों के ख़ून के प्यासे हैं? चुन-चुनकर फ़िलिस्तीनी मासूमों का नरसंहार करता इस्राईल+ वीडियो
Oct १८, २०२३ १२:१८बहुत से लोग यह सवाल करते हैं कि आख़िर फ़िलिस्तीनियों में इतना आक्रोश क्यों देखा जाता है। तो उनकी जानकारी के लिए यह बता दें कि जब माओं की गोद उजड़ती है तो ज़मीन कांप जाती है, आसमान भी ख़ून के आंसू रोता है तो फिर यह तो इंसान हैं जो अपने बच्चों के नरसंहार पर केवल अपना ग़ुस्सा ही दिखा रहे हैं। ज़रा कल्पना करके देखें कि हज़ारों की संख्या में आपके सामने बच्चों की लाशें हों और उनके क़ातिल को दुनिया शाबाशी दे रही हो।
-
फ़िलिस्तीन अभी ज़िन्दा है, अलअक़्सा तूफ़ान ने बहुत सारी तस्वीरों को किया साफ़, एक झटके में नेतन्याहू का सपना हुआ चकनाचूर!
Oct १७, २०२३ १३:२४एक ओर 75 वर्षों से फ़िलिस्तीनी जनता का ख़ून बहाने वाला अवैध आतंकी शासन इस्राईल है और दूसरी ओर सात दशक पहले दर-दर भटक रहे यहूदियों को सिर छिपाने के लिए अपनी जगह देने वाले दयालु, बाहदुर, धैर्यवान और इस समय दुनिया की सबसे पीड़ित फ़िलिस्तीनी जनता है। हंसी के साथ-साथ शर्म आती है उन नेताओं, पत्रकारों और संस्थाओं पर जो फ़िलिस्तीन के संघर्षकर्ताओं को आतंकवादी और इस्राईली आतंकियों को आत्मरक्षा करने वाले सिपाही बता रहे हैं।
-
आतंकवाद से मुक़ाबले के नाम पर आतंक के सबसे बड़े समर्थक बने अमेरिका और यूरोपीय देश! हमास और इस्राईल युद्ध में बिकाऊ मीडिया की भी खुली पोल
Oct १६, २०२३ १५:३३हमास और इस्राईल के बीच भयानक युद्ध चल रहा है। इस युद्ध के नुक़सान का अंदाज़ा भी नहीं लगाया जा सकता। नुक़सान दोनों तरफ हो रहा है। फ़र्क़ सिर्फ इतना है कि इस्राईल के पास नवीनतम हथियार, लाखों प्रशिक्षित सैनिक, एक रक्षा प्रणाली के साथ-साथ विश्व शक्तियां उसका समर्थन कर रही हैं। दूसरी तरफ, केवल हमास है, जिसके पास हज़ारों सैनिक हैं। कोई नई तकनीक नहीं, कोई नए हथियार नहीं, कोई रक्षा प्रणाली नहीं।
-
ग़ाज़ा की स्थिति काफ़ी चिंताजनक, नस्लीय सफ़ाए की तरफ़ बढ़ रहा है इस्राईलः संयुक्त राष्ट्र संघ
Oct १५, २०२३ १०:४७संयुक्त राष्ट्र की एक स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञ फ़्रांसेस्का अलबानीज़ ने शनिवार को आगाह करते हुए कहा है कि फ़लस्तीनी क्षेत्र ग़ाज़ा में, नागरिक आबादी अब “सामूहिक नस्लीय सफ़ाए” के गंभीर ख़तरे का सामना कर रही है। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय से तुरंत युद्धविराम लागू करवाने की अपील की है।