-
सोनिया गांधी से किस मामले में पूछताछ की गयी, भारत सरकार के क्रियाकलापों को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने क्या कहा?
Jul २७, २०२२ १३:०७नेशनल हेराल्ड कथित भ्रष्टाचार मामले में आज भी तीन घंटे से अधिक समय तक सोनिया गांधी से ईडी में पूछताछ की गयी। आज भी कांग्रेस के कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि उनके मनोबल को तोड़ने के लिए सरकार इस प्रकार की कार्यवाही कर रही है परंतु वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।
-
भारत में महंगाई और सरकार की मंशा के ख़िलाफ़ ज़ोरदार संघर्ष के हालात
Jul २७, २०२२ ०७:०८भारत में ज़बरदस्त राजनैतिक संघर्ष के हालात नज़र आने लगे हैं। संसद के भीतर भी और सड़क पर भी विपक्ष की ओर से संघर्ष देखने में आ रहा है।
-
सीपेक योजना पर भारत की टिप्पणी को पाकिस्तान ने बताया हास्यास्पद कहा मंसूबे को सियासी रंग देने की नाकाम कोशिश
Jul २७, २०२२ ०६:३१पाकिस्तान ने भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की तरफ़ से पाक चीन आर्थिक कारीडोर सीपेक से संबंधित टिप्पणी को ख़ारिज करते हुए कहा कि यह बड़ी परियोजना को सियासी रंग देने की नाकाम कोशिश है।
-
भारत के प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम पत्र में क्या लिखा? और जवाब में...
Jul २६, २०२२ १४:०७भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भारत के राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान सिद्धांतों, ईमानदारी, कामकाज, संवेदनशीलता और सेवा के उच्चतम मानकों को स्थापित किया।
-
19 भारतीय सांसदों की छुट्टी के बाद मोदी सरकार क्या बोली?
Jul २६, २०२२ १३:२८भारत में राज्यसभा की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करने के कारण मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के सात सदस्यों सहित कुल 19 सदस्यों को इस सप्ताह की शेष अवधि के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया।
-
अमरीका और यूरोप के दबाव के बावजूद रूस और भारत के बीच व्यापार क्यों फल फूल रहा है?
Jul २६, २०२२ १२:४७इस साल अप्रैल और मई महीने के दौरान भारत ने रूस से 3.7 गुना अधिक आयात किया है। दो महीने के अंदर रूस ने भारत को पांच अरब डॉलर का निर्यात किया है, जिसमें कच्चे तेल की मात्रा सबसे ज़्यादा है। यह साल 2021 से 2022 तक रूस से किए कुल आयात का 50 फ़ीसद है।
-
नशे पर प्रतिबंध, फिर भी बापू के राज्य में शराब से हो रही है मौतें!
Jul २६, २०२२ ०८:५५गुजरात में सोमवार को ज़हरीली शराब के सेवन से 19 लोगों की मौत हो गई और कई की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। गुजरात एक शराबबंदी वाला राज्य है और वहां अवैध शराब के कारोबार पर विपक्ष हमेशा से सवाल उठाता रहता है।
-
वीडियो रिपोर्टः भारत के राष्ट्रपति भवन के लिए ऐतिहासिक दिन, पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति ने किया प्रवेश, मुर्मू बोलीं ग़रीब भी देख सकता है बड़े सपने
Jul २५, २०२२ १४:२५द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति, बोलीं- ग़रीब भी देख सकता है बड़े सपने मैं हूं इसका सबूत, इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं दिल्ली से हमारे संवादादाता शमशाद काज़मी।
-
भारत और चीन को अमरीका की चालों से होशियार रहना चाहिए
Jul २५, २०२२ १४:२०भारतीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लद्दाख़ में चीन से मिलने वाली सीमा पर चीन के बढ़ते अतिक्रमण के चलते, भारत की वायुसेना ने लड़ाकू विमानों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।
-
द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति बन गयीं, राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने क्या कहा?
Jul २५, २०२२ ०७:२६द्रौपदी मुर्मू को भारत के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर चीफ जस्टिस एनवी रमना ने शपथ दिलाई। वह भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। सुबह सवा 10 बजे द्रौपदी मुर्मू संसद भवन के सेंट्रल हॉल पहुंचीं और देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ ली। उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई।