अमेरिकी विदेशमंत्री भारत जायेंगे
https://parstoday.ir/hi/news/india-i101886-अमेरिकी_विदेशमंत्री_भारत_जायेंगे
अमेरिकी विदेशमंत्री एंटनी ब्लिंकन 26 से 29 जुलाई को भारत और कुवैत की यात्रा पर जायेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २३, २०२१ २०:५१ Asia/Kolkata
  • अमेरिकी विदेशमंत्री भारत जायेंगे

अमेरिकी विदेशमंत्री एंटनी ब्लिंकन 26 से 29 जुलाई को भारत और कुवैत की यात्रा पर जायेंगे।

अमेरिकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने स्थानीय समय के अनुसार शुक्रवार को एलान किया है कि ब्लिंकन की इस यात्रा में संयुक्त सहयोग और भागीदारी पर बल दिया जायेगा।

अमेरिकी विदेशमंत्री एंटनी ब्लिंकन भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री यस जयशंकर से मुलाकारत करेंगे और क्षेत्रीय सुरक्षा, समस्याओं और कोविड-19 से मुकाबले के संबंध में विचारों का आदान- प्रदान करेंगे।

अमेरिकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार इस देश के विदेशमंत्री कुवैत भी जायेंगे जहां वह इस देश के अधिकारियों से क्षेत्रीय व द्विपक्षीय विषयों के बारे में विचारों का आदान प्रदान करेंगे।

अमेरिका के विदेशमंत्री ने कल अपने क़तरी समकक्ष मोहम्मद बिन अब्दुर्रहमान आले सानी से वाशिंग्टन में क्षेत्रीय सुरक्षा, लेबनान के सुरक्षा बलों की सहायता करने, लेबनान में नई सरकार गठित होने और परस्पर रूचि के विभिन्न विषयों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया था।

एसोशिएटेड प्रेस ने अपनी कल की रिपोर्ट में लिखा था कि क़तर और कुवैत आखिरी देश हैं जिनकी मेज़बानी में अमेरिका से सहयोग करने वाले अफगानी अनुवादकों और ठिकेदारों के साथ बैठक हुई थी और संभवतः इस समय उनकी जान ख़तरे में है किन्तु अमेरिकी अधिकारियों ने घोषणा की है कि अभी इस संबंध में कोई समझौता नहीं हुआ है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के कथनानुसार 31 अगस्त को अफ़गानिस्तान में दो दशकों के बाद अमेरिकी सैनिकों की उपस्थिति समाप्त हो जायेगी। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए