इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर का जॉर्डन में अमेरिकी अड्डे पर मिसाइल हमला
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i145420-इस्लामिक_रिवोल्यूशनरी_गार्ड_कोर_का_जॉर्डन_में_अमेरिकी_अड्डे_पर_मिसाइल_हमला
पार्स टुडे – इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के जनसंपर्क विभाग ने जॉर्डन में अमेरिकी सेना के वायु सेना अड्डे और केंद्रीय कमान मुख्यालय को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाने की सूचना दी है।
(last modified 2026-07-29T10:10:21+00:00 )
Jul २९, २०२६ १५:३८ Asia/Kolkata
  • इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर
    इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर

पार्स टुडे – इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के जनसंपर्क विभाग ने जॉर्डन में अमेरिकी सेना के वायु सेना अड्डे और केंद्रीय कमान मुख्यालय को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाने की सूचना दी है।

पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार सिपाह के जनसंपर्क विभाग ने एक बयान जारी कर घोषणा की:

"अमेरिकी बाल-हत्या सेना के आक्रामक कार्यों के जवाब में, बुधवार की सुबह-सुबह सिपाह के वायु एवं अंतरिक्ष बल के बहादुर योद्धाओं ने जॉर्डन में अमेरिकी सेना के वायु सेना अड्डे और केंद्रीय कमान मुख्यालय को कई बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया।"

 

सिपाह-ए-पासदारान ने ज़ोर देकर कहा:

"जब तक इस्लामी गणराज्य ईरान के ख़िलाफ़ ख़तरे जारी रहेंगे और अमेरिकी बलों के अवैध एवं दुर्भावनापूर्ण कार्य ईरान के हितों के ख़िलाफ़ जारी रहेंगे, तब तक प्रतिरोध भी जारी रहेगा।" mm