शुक्रिया के साथ तालिबान ने दी भारत को धमकी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i102748-शुक्रिया_के_साथ_तालिबान_ने_दी_भारत_को_धमकी
अफ़ग़ानिस्तान में भारत की विकास और मानवीय भूमिका की सराहना करते हुए तालिबान ने नई दिल्ली के सैन्य इरादों के प्रति चेतावनी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १६, २०२१ ०८:०६ Asia/Kolkata
  • शुक्रिया के साथ तालिबान ने दी भारत को धमकी

अफ़ग़ानिस्तान में भारत की विकास और मानवीय भूमिका की सराहना करते हुए तालिबान ने नई दिल्ली के सैन्य इरादों के प्रति चेतावनी दी है।

ताबनाक न्यूज़ वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक़, तालिबान के प्रवक्ता सुहेल शाहीन ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान में भारत की उपस्थिति इस देश के लिए अच्छी नहीं होगी। भारतीय देख सकते हैं कि अफ़ग़ानिस्तान में दूसरे देशों की सैन्य उपस्थिति का क्या नतीजा हुआ है।

हालांकि तालिबान प्रवक्ता ने अफ़ग़ानिस्तान के आधारभूत ढांचे को विकसित करने, अर्थव्यवस्था के विकास और सार्वजनिक सुविधाओं के लिए उठाए गए क़दमों के लिए भारत का शुक्रिया भी अदा किया।  

सत्ता पर तालिबान के क़ब्ज़े के बाद विदेशी राजनयिकों को नुक़सान पहुंचने की आशंकाओं के बारे में शाहीन ने कहा कि तालिबान की नीति स्पष्ट है, हम राजनयिकों पर हमला नहीं करते हैं।

आतंकवादी गुटों से तालिबान के संबंधों के आरोपों को रद्द करते हुए उन्होंने कहा कि तालिबान, अपनी सरज़मीन को भारत समेत किसी भी देश के ख़िलाफ़ इस्तेमाल होने की इजाज़त नहीं देंगे। msm