राष्ट्रपति पिज़िश्कियान ने भारत की स्वतंत्रता वर्षगांठ पर बधाई दी
-
ईरान के राष्ट्रपति मसऊद पिज़िश्कियान
पार्सटुडे – ईरान के राष्ट्रपति ने एक संदेश में भारत गणराज्य की स्वतंत्रता की ७९वीं वर्षगांठ पर देश के प्रधानमंत्री, सरकार और जनता को बधाई दी।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के राष्ट्रपति मसऊद पिज़िश्कियान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक संदेश में भारत गणराज्य की स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ पर बधाई देते हुए, इस अवसर को इस्लामी गणराज्य ईरान और भारत के बीच लंबे और सर्वांगीण संबंधों को गहरा और विस्तारित करने की दिशा में एक मूल्यवान अवसर बताया और स्पष्ट किया: "निस्संदेह, दोनों राष्ट्रों के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, सभ्यतागत और जन-स्तरीय संबंध, द्विपक्षीय संबंधों में, साझा हितों के आधार पर, उज्जवल क्षितिजों की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक बहुमूल्य पूँजी हैं।"
राष्ट्रपति पिज़िश्कियान ने भारत गणराज्य के साथ सर्वांगीण संबंधों को और मजबूत करने के इस्लामी गणराज्य ईरान के संकल्प पर जोर देते हुए आगे कहा: "इस्लामी गणराज्य ईरान, पारस्परिक विश्वास और सम्मान के प्रकाश में और मौजूदा व्यापक क्षमताओं का लाभ उठाकर, दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने और दोनों राष्ट्रों के साझा हितों को सुनिश्चित करने के लिए अधिक प्रभावी कदम उठाने के लिए तैयार है।" (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए