अराक़ची: सेंटकॉम लोगों को हमेशा के लिए धोखा नहीं दे सकता
-
सैयद अब्बास अराक़ची, ईरान के विदेश मंत्री
पार्स टुडे- ईरान के विदेश मंत्री ने आतंकवादी अमेरिकी सेना की केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) द्वारा अमेरिकी सेना को हुए नुक़सान को छिपाने पर प्रतिक्रिया देते हुए एक संदेश में लिखा: आप लोगों को हमेशा के लिए धोखा नहीं दे सकते।
पार्स टुडे के अनुसार ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराक़ची ने एक संदेश में लिखा: मई में अमेरिकी कांग्रेस की शोध सेवा ने माना था कि ईरान की सशस्त्र सेनाओं ने अमेरिका के 42 सैन्य विमानों को सेवा से बाहर कर दिया है। अब यह संख्या 81 विमानों तक पहुंच गई है। असली संख्या इससे कहीं अधिक है।
अराक़ची ने लिखा: सबूत? सेंटकॉम कांग्रेस के एक भी सीनेटर को उन ठिकानों का दौरा करने और उनकी जांच करने की अनुमति नहीं देता, जिनके बारे में वह दावा करता है कि उनकी स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
ईरान के विदेश मंत्री ने ज़ोर दिया: आप लोगों को हमेशा के लिए धोखा नहीं दे सकते।
इससे पहले अमेरिकी कांग्रेस से संबद्ध एक केंद्र की रिपोर्ट में संकेत दिया गया था कि लगभग सात महीने पहले युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान के ख़िलाफ़ आक्रामक हमलों के दौरान कम से कम 81 अमेरिकी विमान, हेलीकॉप्टर और ड्रोन खो गए या क्षतिग्रस्त हो गए; इस नुक़सान की लागत 3.3 अरब डॉलर अनुमानित की गई है।
यह रिपोर्ट जो इस महीने अपडेट की गई है और अमेरिकी कांग्रेस से संबद्ध एक शोध और सार्वजनिक नीति केंद्र, कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस द्वारा प्रकाशित की गई है, कहती है कि क्षतिग्रस्त अमेरिकी विमानों, हेलीकॉप्टरों और ड्रोनों की संख्या नई जानकारी और अपडेट के प्रकाशन के साथ बढ़ सकती है। mm