भारत ने भी काबुल स्थित अपने दूतावास से कर्मचारियों को निकाल लिया
अफ़ग़ानिस्तान पर तालिबान के निंयत्रण के बाद मंगलवार को भारत ने काबुल स्थित अपने दूतावास से अधिकांश कर्मचारियों को निकाल लिया है।
भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान दूतावास के कर्मचारियों को लेकर मंगलवार की सुबह काबुल से रवाना हुआ। अंतिम सूचना मिलने तक यह विमान सुरक्षित भारत पहुंच गया था।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़, 15-16 अगस्त की रात से भारतीय दूतावास भी तालिबान की निगरानी में था और तालिबान लड़ाके हाई-सिक्योरिटी ग्रीन ज़ोन में पहुंच चुके थे।
सोमवार को काबुल एयरपोर्ट पर अफ़रा-तफ़री के माहौल भारतीय कर्मचारियों के ले जाने वाले पहले विमान ने उड़ान भरी थी, लेकिन उसके बाद बचे हुए कर्मियों को नहीं निकाला जा सका था।
भारतीय वायुसेना के सी-17 विमान में क़रीब 120 यात्री सवार थे। उनमें से कुछ अफ़ग़ान नागरिक भी थे। msm