अलहूसीः ट्रंप सरकार का ढ़ांचा ज़ायोनी है
-
यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के महासचिव सैयद अब्दुल मलिक बद्रुद्दीन अलहूसी
पार्सटुडे- यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के महासचिव सैयद अब्दुल मलिक बद्रुद्दीन अलहूसी ने बल देकर कहा कि डोलानंड ट्रंम की सरकार के मंत्रिमंडल का ढांचा एक ज़ायोनी ढांचा है।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार सैय्यद अब्दुल मलिक ने कहा कि अमेरिका के युद्धमंत्री उन लोगों में से हॅं जो ज़ायोनिज़्म की ओर बहुत झुकाव रखते हैं और उनके षडयंत्रों व साज़िशों को व्यवहारिक बनाने की कोशिश करते हैं।
उन्होंने कहा कि अमेरिका के युद्धमंत्री खुल्लम- खुल्ला इस्लाम, मुसलमानों यहां तक कि पैग़म्बरे इस्लाम से दुश्मनी से इज़्हार करते हैं।
अलहूसी ने कहा कि कुछ अमेरिकी अधिकारी इस्लामी गणतंत्र ईरान पर हमले का औचित्य दर्शाने के लिए अपने सैनिकों को ज़ायोनी शिक्षाओं का सहारा लेते हैं। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि ज़ायोनिज़्म की शिक्षायें इस्लामी उम्मत के लिए बहुत बड़ा ख़तरा है।
अलहूसी ने कहा कि ज़ायोनियों की तरफ़दार सरकारों और व्यवस्थाओं ने अपनी नीतियों, कार्यक्रमों, सम्मत्तियों, संभावनाओं यहां तक कि अपनी ज़मीनों को शैतानी षडयंत्रों को व्यवहारिक बनाने के लिए ज़ायोनियों की छावनी में परिवर्तित कर दिया है।
उन्होंने कहा कि नुकसान और शर्मिन्दगी उन लोगों का निश्चित अंजाम है जो इस्लाम और मुसलमानों के दुश्मनों से वफादारी की दिशा में क़दम उठा रहे हैं। MM