ग़रीबआबादी: ईरान हर हालत के लिए तैयार है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i147786-ग़रीबआबादी_ईरान_हर_हालत_के_लिए_तैयार_है
पार्स टुडे — ईरान के विदेश मंत्रालय के क़ानूनी और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के उपमंत्री ने यह बताते हुए कि ईरान हर हालत के लिए तैयार है, कहा: हम कूटनीति के लिए भी और युद्ध तथा देश की रक्षा के लिए भी तैयार हैं।
(last modified 2026-10-13T06:06:26+00:00 )
Oct १३, २०२६ ११:३२ Asia/Kolkata
  • ईरान के विदेश मंत्रालय के क़ानूनी और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के उपमंत्री काज़िम ग़रीबआबादी
    ईरान के विदेश मंत्रालय के क़ानूनी और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के उपमंत्री काज़िम ग़रीबआबादी

पार्स टुडे — ईरान के विदेश मंत्रालय के क़ानूनी और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के उपमंत्री ने यह बताते हुए कि ईरान हर हालत के लिए तैयार है, कहा: हम कूटनीति के लिए भी और युद्ध तथा देश की रक्षा के लिए भी तैयार हैं।

पार्स टुडे के अनुसार ईरान के विदेश मंत्रालय के क़ानूनी और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के उपमंत्री काज़िम ग़रीबआबादी ने "अल-अरबी" नेटवर्क से बातचीत में स्पष्ट किया कि तेहरान न्यूयॉर्क में ईरान की ओर से प्रस्तुत योजना के बारे में अमेरिकी पक्ष की आपत्तियों और दृष्टिकोणों पर अपने जवाब को अंतिम रूप दे रहा है।

 

उन्होंने ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता की प्रक्रिया का ज़िक्र करते हुए ज़ोर दिया कि इस्लामी गणराज्य ईरान इन बातचीतों में भागीदारी जारी रखे हुए है लेकिन अमेरिकी पक्ष ने इस्लामाबाद समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन किया है।

 

ग़रीबआबादी ने रविवार रात बंदर अब्बास में घरेलू और विदेशी मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में सात-दिवसीय योजना और उस पर अमेरिका के रुख़ के बारे में कहा था: यह योजना मध्यस्थों और बिचौलियों के ज़रिए पहुँचाई गई और अमेरिकी पक्ष की राय प्राप्त की गई है और इसकी समीक्षा की जा रही है जिसे आंतरिक रूप से निष्कर्ष निकालने के बाद उसी रास्ते से घोषित किया जाएगा लेकिन सामान्य स्थिति में वापसी और होर्मुज़ जलडमरूमध्य का खुलना पूरी तरह अमेरिका की अपनी पूर्व प्रतिबद्धताओं में वापसी पर निर्भर है।

 

ग़रीबआबादी ने ज़ोर दिया: अमेरिका की अपनी प्रतिबद्धताओं में वापसी एक मूलभूत और अभिन्न हिस्सा है और इस्लामी गणराज्य की ओर से कोई भी अगला क़दम इस पर निर्भर होगा। mm