भारत में कोरोना के प्रभावितों में फिर वृद्धि
https://parstoday.ir/hi/news/india-i103336-भारत_में_कोरोना_के_प्रभावितों_में_फिर_वृद्धि
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच भारत में गुरुवार को दो महीने बाद सबसे अधिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०२, २०२१ १४:२७ Asia/Kolkata
  • भारत में कोरोना के प्रभावितों में फिर वृद्धि

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच भारत में गुरुवार को दो महीने बाद सबसे अधिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 47,092 नए मामले सामने आए हैं।  इसी दौरान 509 लोगों की मौत हो गई। वहीं 35,181 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।  भारत में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3,89,583 है।

भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 4,39,529 हो गई है जबकि अबतक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 3,20,28,825 हो गई है।  भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 41,965 नए मामले आए थे जबकि 460 लोगों की मौत हो गई थी। कोरोना के मामले में वृद्धि ने लोगों की चिंता बहुत बढ़ा दी है।

भारत की केन्द्र सरकार ने राज्यों को त्यौहारों के मौसम में सावधान रहने के लिए कहा है।  साथ ही लोगों से कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करवाने को भी कहा गया है।  भारत के दो राज्य केरल और महाराष्ट्र में अभी सबसे अधिक पॉजिटिविटी रेट है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, एक सितंबर तक देशभर में 66 करोड़ 30 लाख 37 हजार कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं। बीते दिन 81.09 लाख टीके लगाए गए।