क्या ब्रिक्स दुनिया में बहुपक्षवाद का ध्वजवाहक बन सकता है?
https://parstoday.ir/hi/news/world-i147056-क्या_ब्रिक्स_दुनिया_में_बहुपक्षवाद_का_ध्वजवाहक_बन_सकता_है
पार्स टुडे – ब्राज़ील के विदेश मंत्री ने कहा: ब्रिक्स ने नए सदस्यों के एकीकरण और भागीदारों के साथ संवाद को मजबूत करने को प्राथमिकता दी है।
(last modified 2026-09-15T11:02:36+00:00 )
Sep १५, २०२६ १६:३० Asia/Kolkata
  • ब्राज़ील के विदेश मंत्री
    ब्राज़ील के विदेश मंत्री

पार्स टुडे – ब्राज़ील के विदेश मंत्री ने कहा: ब्रिक्स ने नए सदस्यों के एकीकरण और भागीदारों के साथ संवाद को मजबूत करने को प्राथमिकता दी है।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में ईरान की भागीदारी के साथ आयोजित हुआ।

पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, ब्राज़ील के विदेश मंत्री "माउरो विएरा" ने इस बात पर ज़ोर देते हुए कि ब्रिक्स स्थिरीकरण के एक चरण में प्रवेश कर रहा है, कहा: "इस समूह ने नए सदस्यों के एकीकरण और भागीदार देशों के साथ संवाद को मजबूत करने को प्राथमिकता दी है।"

ब्राज़ील के विदेश मंत्री के अनुसार, कई भागीदार देशों ने पहले ही इस समूह के स्थायी सदस्य बनने में अपनी रुचि व्यक्त की है, लेकिन स्थायी सदस्यों और भागीदारों के बीच संबंधों की संरचना अब ब्रिक्स के संस्थागत विकास में एक बुनियादी चरण है।

उनका मानना है कि इस चरण में नए विकास बैंक को मजबूत करना भी शामिल है, जिसे उन्होंने वैश्विक वित्तीय संस्थानों में सुधार को आगे बढ़ाने के लिए ब्रिक्स के सबसे मूर्त साधनों में से एक बताया।

इसी संबंध में, रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने भी ज़ोर दिया कि ब्रिक्स समूह वैश्विक बहुमत के हितों को आगे बढ़ाने का एक साधन हो सकता है।

उनके अनुसार, यह लक्ष्य भागीदार देशों के नेताओं की भागीदारी, साथ ही वैश्विक दक्षिण और पूर्व के क्षेत्रीय समूहों की अध्यक्षता करने वाले कई देशों के प्रमुखों के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा। (AK)