भारत के प्रधानमंत्री 3 दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 सितंबर को वाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाक़ात करेंगे जहां परस्पर रुचि के विषयों पर विचारों का आदान- प्रदान किया जायेगा।
अमेरिका रवाना होने से पहले भारतीय प्रधानमंत्री ने एक बयान जारी करके कहा कि यह दौरा अमेरिका से रणनीतिक संबंधों को मज़बूत करने का मौक़ा होगा।
ज्ञात रहे कि जो बाइडेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ पिछले 20 जनवरी ले थी जिसके बाद से भारतीय प्रधानमंत्री के साथ उनकी दो बार वर्चुअल बैठक हो चुकी है।
23 सितंबर को यानी कल भारत के प्रधानमंत्री अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से भेंटवार्ता करेंगे।
वाइट हाउस प्रशासन की ओर से कहा गया है कि अमेरिका चाहता है कि हिंद और प्रशांत महासागर में आवाजाही को आसान बनाया जाये। इसी तरह कोरोना महामारी से मुकाबले के संबंध में दोनों देश आपस में सहयोग करेंगे।
इसके अलावा भारतीय प्रधानमंत्री जलवायु परिवर्तन, अफगानिस्तान और परस्पर रुचि के दूसरे विषयों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान करेंगे।
आशा है कि भारत के प्रधानमंत्री राष्ट्रसंघ की महासभा के वार्षिक अधिवेशन में भाग लेंगे। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!