भारत में घटने लगी कोरोना मरीज़ों की संख्या
https://parstoday.ir/hi/news/india-i104220-भारत_में_घटने_लगी_कोरोना_मरीज़ों_की_संख्या
भारत में पिछले दो दिनों से कोरोना के मरीज़ों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की गई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २९, २०२१ ०६:३० Asia/Kolkata
  • भारत में घटने लगी कोरोना मरीज़ों की संख्या

भारत में पिछले दो दिनों से कोरोना के मरीज़ों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की गई।

भारत में कोरोना वायरस या कोविड-19 संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के बीच लगातार दो दिनों से नए मामलों की संख्या कम होती जा रही है।  भारतीय संचार माध्यमों के अनुसार अब यह संख्या, बीस हज़ार से भी कम है।

भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 18 हजार 870 नए मामले पाए गए। मंत्रालय के अनुसार इस दौरान 378 लोगों की कोविड से मौत हो गई।

मंत्रालय की ओर से अपडेट किए गए आंकड़ों में जानकारी दी गई है कि बीते 24 घंटे में 28 हजार 178 लोग रिकवर होकर अपने घरों को लौट गए।  स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में फिलहाल कोरोना के 2लाख 82 हजार 520 मरीजों का इलाज चल रहा है।  इसी बीच 3 करोड़ 29 लाख 86 हजार 180 लोग डिस्चार्ज होकर घर लौट चुके है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि भारत में अबतक 4 लाख 47 हजार 751 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।  बताया गया कि भारत में फिलहाल कोरोना के कुल पुष्ट मामलों की संख्या 3 करोड़ 37 लाख 16 हजार 451 हो चुकी है।

दूसरी ओर भारत में अबतक कोविड-रोधी टीके की 87 करोड़ 66 लाख 63 हजार 490 खुराकें दी जा चुकी हैं।  स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।  मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार को पूरे भारत में कोरोना के टीके की 54 लाख 13 हजार 332 खुराक दी गईं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजि