भारत ने फिर खोले विदेशी पर्यटकों के लिए अपने दरवाज़े
https://parstoday.ir/hi/news/india-i104640-भारत_ने_फिर_खोले_विदेशी_पर्यटकों_के_लिए_अपने_दरवाज़े
भारत के गृहमंत्रालय ने एलान किया है कि विदेशी पर्यटक, 15 अक्तूबर से देश में आने के लिए वीज़ा प्राप्त कर सकते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ११, २०२१ ०८:१५ Asia/Kolkata
  • भारत ने फिर खोले विदेशी पर्यटकों के लिए अपने दरवाज़े

भारत के गृहमंत्रालय ने एलान किया है कि विदेशी पर्यटक, 15 अक्तूबर से देश में आने के लिए वीज़ा प्राप्त कर सकते हैं।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार मार्च सन 2020 के बाद यह पहली बार है जब विदेशी पर्यटक भारत में आ सकेंगे।

कोरोना के बढ़ते हुए ख़तरे के दृष्टिगत भारत की सरकार ने देश में विदेशी पर्यटकों के प्रवेष पर प्रतिबंध लगा दिया था।  भारत के गृह मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि विभिन्न विषयों की कई आयामों से समीक्षा करने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि विदेशी पर्यटकों को भारत में आने का वीज़ा जारी किया जाए।  इस हिसाब से विदेशी पर्यटक 15 अक्तूबर 2021 से भारत आने के लिए वीज़ा ले सकते हैं।

भारत में 3 हज़ार 691 से अधिक एतिहासिक और सांस्कृतिक इमारतें और धरोहरे हैं जिनमें ताजमहल को विशेष स्थान प्राप्त है।  प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में लोग इस एतिहासिक इमारत के दर्शन के लिए आते हैं।

ज्ञात रहे कि भारत में 4 करोड़ 20 लाख से अधिक लोग पर्यटन उद्योग से जुड़े हुए हैं जो कोरोना के कारण अपना कामकाज खो बैठे थे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए