दिल्ली पुलिस का दावाः गिरफ़तार कर लिया पाकिस्तानी आतंकवादी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i104706-दिल्ली_पुलिस_का_दावाः_गिरफ़तार_कर_लिया_पाकिस्तानी_आतंकवादी
भारत में दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तानी जासूस पकड़ लिया है जिसके पास से हथियार भी बरामद हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १२, २०२१ १६:४८ Asia/Kolkata
  • दिल्ली पुलिस का दावाः गिरफ़तार कर लिया पाकिस्तानी आतंकवादी

भारत में दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तानी जासूस पकड़ लिया है जिसके पास से हथियार भी बरामद हुआ है।

पुलिस का दावा है कि यह कथित आतंकवाद कई बड़े हमले अंजाम देने की योजना रखता था।

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उसने दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके से कथित आतंकवादी को गिरफ़्तार किया है।

पुलिस का दावा है कि वो पहचान छिपा कर रह रहा था और उसके पास से एके-47 राइफ़ल, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक बरामद हुए हैं, पुलिस का कहना है कि उसने एक बड़ी घटना को होने से रोका है।

गिरफ़तार किए गए व्यक्ति की शिनाख़्त मोहम्मद अशरफ़ अली के रूप में की गई है, जो कि पाकिस्तान के पंजाब का रहने वाला है और पिछले 10 सालों से भारत में रह रहा था।

एएनआई का कहना है कि दिल्ली की एक अदालत ने मोहम्मद अशरफ़ अली को 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।