हिंदू होने पर मैं बहुत शर्मिंदा हूंः स्वरा भास्कर
भारत की फ़िल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा है कि गुरूग्राम में नमाज़ पढ़ने वालों के सामने जय श्री राम के नारे लगाने वालों की हरकत के कारण मुझको अपने हिंदु होने पर शर्म आती है।
शुक्रवार को भारत के गुरूग्राम में जब एक स्थान पर मुसलमान नमाज़ पढ़ रहे थे तो एक हिंदुवादी गुट ने पहुंचकर जय श्रीराम के नारे लगाना शुरू कर दिये।
हरियाणा के गरूग्राम के सेक्टर-12 में एक निजी ज़मीन पर नमाज़ पढ़ने के दौरान भीड़ ने नमाज़ में रुकावट डालने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि बजरंग दल के लगभग 30 सदस्य इस भीड़ का हिस्सा थे। भीड़ का आरोप है कि बाहरी लोग ग़ैर क़ानूनी तौर पर यहां नमाज़ पढ़ रहे हैं।
इस गुट ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगले जुमे को यहां पर नमाज़ पढ़े जाने के दौरान यदि कुछ होता है तो इसकी ज़िम्मेदारी उन्हीं पर आएगी। हालांकि पुलिस और नगर प्रशासन के अनुसार जिस जगह पर नमाज़ अदा की गई उस स्थान पर नमाज़ पढ़ने की अनुमति हासिल है।
इससे पहले गुरूग्राम के ही सेकटर-47 में पिछले महीने जुमे की नमाज़ को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध किया था जिसे शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया था लेकिन कल की घटना के बाद से सेक्टर-12 में तनाव पैदा हो गया है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए